जिसके मर्डर में 7 साल युवक जेल में रहा, अब वह लड़की मिली जिंदा

अलीगढ़:
अलीगढ़ में स्तब्ध करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों के साथ पुलिस को भी 100 बार सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसी घटनाएं आम तौर पर फिल्मी पटकथा पर ही गढ़ी जाती हैं पर असल जीवन में भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ जिसे सुनकर हर कोई अवाक रह गया है। अलीगढ़ की दसवीं में पढ़ने वाली जिस किशोरी के अपहरण और उसकी हत्या कर आगरा में फेंके जाने के आरोप में विष्णु गौतम उर्फ विष्णु पंडित 7 साल से जिसकी मृत्यु की सजा जेल में काट रहा है। अब वो लड़की हाथरस में जिंदा पाई गई है। बताया जा रहा है लडकी की शादी भी हो गईं है और दो बच्चे भी हैं। हाथरस में नाम बदलकर रह रही थी।
युवक की मां ने खटखटाया न्यायालय का दरवाजा
जानकारी के अनुसार गोंडा थाना क्षेत्र के ढाठोली में एक कथावाचक ने गांव की रहने वाली सुनीता नाम यानी की विष्णु की मां को बताया कि उसका बेटा जिस लड़की की हत्या में सजा काट रहा है। वह हाथरस इलाके में रह रही है और जिंदा है। पुलिस भी इस जानकारी के बाद मामले का पता लगाने में जुट गयी है। अब युवक की मां ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि उनके बेटे को छोड़ दिया जाए।
डीएनए रिपोर्ट का इंतज़ार
पुलिस भी इस मामले पर पूरी मशक्कत से जुट गई है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में आज पेश किया है। पूरे मामले को गंभीरता से समझने के लिए अब युवती और उसके माता-पिता का डीएनए टेस्ट करवाया गया है। पूरी जानकारी डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी फिलहाल युवती पुलिस की निगरानी में है।
रिपोर्ट –श्वेता शुक्ला