आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति कुशीनगर के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

ठेकेदार संघ कुशीनगर के अध्यक्ष बने अखिलेश चतुर्वेदी
राज पाठक/ कुशीनगर
लोनिवि के डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति कुशीनगर की बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर ठेकेदार संघ का अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी को मनोनीत किया गया।
डाक बंगला परिसर में आयोजित बैठक संगठन की मजबूत बनने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष के अलावा दीपक सिंह को महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, विजय सागर, जवाहर यादव, दीपक राय, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी संदीप तिवारी का चयन किया गया। संरक्षक दयाशंकर सिंह, सदाशिव मणि त्रिपाठी, दीनदयाल तिवारी, शैलेश त्रिपाठी, कैलाश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, संजय ओझा को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ठेकेदारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में ठेकेदारों की समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता दयाशंकर सिंह तथा संचालन कविंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर मनोज तिवारी, रवि राय, ब्यास राय, सुरेंद्र सिंह, विवेक उपाध्याय, सज्जाद, शैलेश कश्यप, धनंजय तिवारी, प्रमोद, मायालाल, अनील पांडेय, संजय, संतोष पाठक, रवींद्र, राजेश आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।