योग्य व कर्मठ "राष्ट्रीय संरक्षक" तथा अनुभवी व विद्वान "राष्ट्रीय सलाहकार" मिले भारतीय पर्वतीय महासभा को

  

लखनऊ: आज दिनांक 23 नवम्बर 2021 को भारतीय पर्वतीय महासभा के हैडक्वार्टर में कर्नल हुकम सिंह बिष्ट, "राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष" की अध्यक्षता में, कोर कमेटी की सर्व सम्मति से भगवान सिंह रावत को इस संस्था का "राष्ट्रीय संरक्षक" और  डाक्टर आर सी उप्रेती को संस्था का "राष्ट्रीय सलाहकार" नियुक्त किया गया।

संस्था के मुख्य संयोजक एडवोकेट ललित मोहन जोशी जी ने उक्त नियुक्तियों का प्रस्ताव रखा और संयोजक श्री कैलाश उपाध्याय जी व महासचिव अनुपम सिंह भंडारी ने अनवोदन किया। 

संस्था के मुख्य सलाहकार पानसिंह भंडारी न सिर्फ इन नियुक्तियों की तारीफ की बल्कि यह कहा कि इस उपलब्धि से संस्था का विकास होगा और समय समय पर सही मार्ग दर्शन मिलेगा।

 भवान सिंह रावत, नवनियुक्त "राष्ट्रीय संरक्षक" ने  पद को स्वीकारते हुये कहा कि आने वाले समय में, सही रूप रेखा के साथ संस्था को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने का सामूहिक प्रयास किया जायेगा।

संस्था के नव नियुक्त सलाहकार डाक्टर आर सी उप्रेती ने अपने विचार व्यक्त करते हुये संस्था के गठन की सराहना की और कहा कि, समाज को सही दिशा देने में और , समाजोत्थान में भारतीय पर्वतीय महासभा आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी।