उत्तर प्रदेश
सोमवार को नहीं कर सकते बांके बिहारी के दर्शन,27 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा|

मथुरा। मथुरा के वृंदावन में सोमवार, 27 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा शामिल है। बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को भक्तों के दर्शन की सुविधा बंद रहेगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल भी मथुरा में मौजूद रहेंगे। वृंदावन में राष्ट्रपति हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से बांके बिहारी के दर्शन करेने जाएंगे। कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रपति विधवा माताओं से मिलने कृष्णा कुटीर जाएंगे। राष्ट्रपति ढाई घंटे के लिए मथुरा में रहेंगे।
शुक्रवार को राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया,जो इस प्रकार है :-
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 27 जून की सुबह 8.30 बजे राष्ट्रपति भवन से चलेंगे और पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- वह 9.45 बजे वृंदावन में कृष्णा कुटीर के सामने बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
- 10.15 बजे राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को जाएंगे।दर्शन के लिए बांकेबिहारी मंदिर के बाहर वीआइपी पार्किंग तक कार का काफिला जाएगा। यहां से मंदिर तक गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की जा रही है।
- करीब आधा घंटा मंदिर में रुकने के बाद वह 10.45 बजे कृष्णा कुटीर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- 10.55 बजे राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। यहां स्वल्पाहार करेंगे।
- 10.55 से 11.55 तक वह कृष्णा कुटीर में रहेंगे। यहां वह माताओं से मुलाकात करने के साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के काम भी देखेंगे।
- सवा 12 बजे महामहिम दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
यह रहेगी सुरक्षा
- राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के वृंदावनराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। वृंदावन की पूरी सुरक्षा सात जोन और 20 सेक्टरों में बांटी गई है। जोन की कमान सात एसपी पर, सेक्टरों की कमान 20 सीओ संभालेंगे।
- आगरा जोन के 1350 पुलिस और पीएसी के जवानों के कंधों पर सुरक्षा होगी।
- मंदिर क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। इससे बचाव की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। नगर निगम ने चार लंगूर बंदरों की व्यवस्था की है। पुलिसकर्मी गुलेल से भी बंदर भगाएंगे।