भाजपा के उम्मीदवार धनश्याम सिंह लोधी ने जीती रामपुर लोकसभा सीट,आजमगढ़ में निरहुआ की निर्णायक जीत

उत्तर प्रदेश/Sanchit Gupta:

उत्तर प्रदेश रामपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने जीत ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 366457 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी असीम रजा को 324782 मत मिले हैं।

 

आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव (Azamgarh Loksabha By Election) में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी (Samjawadi Party) के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। निरहुआ ने
धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हराया है। निरहुआ ने इसे जनता की जीत बताया है।