साख की लड़ाई परिणाम पर आई, बहु को मिला ससुर का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश:-
मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद उनकी बड़ी बहू डिंपल के कंधों पर विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस समय सबकी निगाहें मैनपुरी की ओर टकटकी बांधे लगी है।वोटों की गिनती जारी है बस कुछ ही देर में परिणाम आने वाले है। कहीं पूजा अर्चना चल रही है, तो कहीं मिठाइयों के आर्डर हो चुके हैं। कहीं जीत का डंका बजेगा तो कहीं हार पर गम। परिवार की साख को बचाने के लिए पूरी मेहनत के साथ उन्होंने अपना दमखम भी दिखाया है।गिनती लगातार जारी है 30 हजार वोटों से डिंपल यादव आगे हैं। यह खबर सुनते ही उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से रवाना हो गए हैं।
बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य अपनी ही सीट से पिछड़े:
मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा का अपना बूथ धौलपुर 187 वोटों से समाजवादी पार्टी से हारे। वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी और सपा दोनों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी सीट पर बीजेपी ने शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य पर भरोसा जताया था। तो सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा था।अभी तक डिंपल यादव को 96409 और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 45387 मत हासिल हुए हैं।
रिपोर्ट–श्वेता शुक्ला