किसान दिवस कल जानिए क्यों व कैसे मनाया जाता है किसान दिवस

देश के किसान (अन्नदाता) कल 23 दिसंबर को 21वां किसान दिवस मनाएंगे।


किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि इस दिन चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था।


चौधरी चरण सिंह किसानों की समस्याओं को भली-भांति समझते थे तथा उन्होंने कृषि क्षेत्र की नवीनतम सीखों के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का भी प्रयास किया।


चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था।


चौधरी चरण सिंह की स्मृति में ही प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है।

किसान दिवस मनाने की शुरुआत 2001 में हुई थी।


किसान परिवार में जन्मे चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला।


चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। तथा जीवन किसानों के लिए संघर्ष किया।


जानिए क्या है किसान दिवस मनाने का उद्देश्य- किसान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों के प्रति सरकार व जनता को जागरूक करना है, इस दिन किसानों को आधुनिकता के प्रति जागरूक किया जाता है। वैसे तो किसान दिवस संपूर्ण राष्ट्रीय में ही मनाया जाता है लेकिन विशेष रूप से इस दिवस को उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है इस दिन के लिए सरकारी छुट्टी भी घोषित की गई है।

कैसे मनाते हैं किसान दिवस- किसान दिवस के दिन प्रत्येक किसान चौधरी चरण सिंह को याद करता है तथा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करता है साथ ही किसान इस दिन खेती-किसानी से जुड़े गीतों का गायन भी करते हैं।