आदर्श देचू नें अंडर 14 प्रतियोगिता में कई खिताब जीते, क्षेत्र में खुशी की लहर


देचू/पूंजराज सिंह बाला:-

65 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 14 वर्ष  छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता हनवंत चौपासनी में चल रही थी। यहां की स्थानीय टीम को 5-0 से हराकर प्रथम स्थान आदर्श स्कूल देचू नें प्राप्त किया। हैंडबॉल छात्र में भी आदर्श देचू प्रथम रही।वहीं द्वितीय स्थान पर आदर्श अंग्रेजी माध्यम रही। फुटबॉल छात्र वर्ग प्रतियोगिता चौपासनी में चल रही थी। आदर्श देचू नें द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जिम्नास्टिक छात्र वर्ष में चैंम्पियन रही। और यहीं छात्रा वर्ग में अंग्रेजी माध्यम ने तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में तृतीय स्थान पर रही।

प्रधानाचार्य कुम्भसिंह भाटी नें बताया कि 2 वर्ष कोरोना काल के चलते प्रतियोगिता नहीं हुई। इस वर्ष छात्र - छात्राओं और शारीरिक शिक्षको नें अपनी मेहनत करते हुए इस बार 16 चेम्पियनशिप आदर्श देचू के नाम की। सभी खिलाड़ियों ओर शिक्षकों को  धन्यवाद दिया।टीम का नेतृत्व फुटबॉल में नरेंद्र सिंह, खो-खो में मदनलाल, सॉफ्टबॉल में कैलाश,जिम्नास्टिक में क्रिष, हैंडबॉल में लक्ष्मी कंवर भाटी  और एथलेटिक्स 14 वर्ष की टीम पुखराज सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।