हॉकी इंडिया को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया नहीं जा सकता है - केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम इस बार फिर से सुर्खियों में है इस बार रजत पदक जीतने के कारण नहीं बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों में वह की टीम नहीं खेलने के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का एकतरफा फैसला करने के लिए हाकी इंडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासंघ का ऐसा कोई भी निर्णय करने से पहले सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए उन्हें अकेले दम पर फैसले लेने का कोई हक नहीं है। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में ओलिंपिक खेलों का मुख्य वित्त पोषक होने के कारण सरकार को राष्ट्रीय टीम के प्रतिनिधित्व पर निर्णय करने का पूरा अधिकार है। क्योंकि भारत सरकार ही सबसे ज्यादा वित्त बजट स्वीकृत करती है

उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि किसी भी महासंघ को इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए और पहले सरकार के साथ चर्चा करनी चाहिए क्योंकि यह महासंघ की टीम नहीं, राष्ट्रीय टीम है। इस 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में केवल 18 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व नहीं करते है।

यह (राष्ट्रमंडल खेल) वैश्विक प्रतियोगिता है और मेरा मानना है कि उन्हें (हाकी इंडिया) को सरकार और संबंधित विभाग से बात करनी चाहिए। फैसला सरकार करेगी।' केंद्रीय खेल मंत्री ने इस पूरे फैसले पर पुनर्विचार करने की भी बात कही है।