एक बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया


जोधपुर:- भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत दुपहिया वाहनों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल भव्य तिरंगा रैली शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए निकाली गई। यह तिरंगा रैली भारी उत्साह, उमंग और जोश के साथ भव्यता से निकाली गई। 

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि बरकततुलाह खान स्टेडियम से तिरंगा रैली रवाना हुई जिसकी अगुवानी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने करते हुए मोटर साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। इस रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, वरिष्ठ विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास, महापौर वनिता सेठ सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता भी दुपहिया वाहनों पर सवार होकर रैली में भाग लिया। रैली में भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ दुपहिया वाहनांे पर सवार होकर विभिन्न मार्गो से उत्साह, उमंग और जोश के साथ निकली, जहां पर जगह-जगह तिरंगा रैली पर पुष्पवर्षा की गई। तत्पश्चात् शहीद स्मारक पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की ओर से 50 लाख तिरंगा झण्डा लगाया जायेगा जो कि अपने आप में ऐतिहासिक होगा। 



केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में 75 वी वर्षगांठ में घर - घर तिरंगा अभियान एक विराट राष्ट्रबोध लेकर आया है। निश्चित रूप से बेहतरी के लिए बदलते भारत को इससे नई ऊर्जा मिलेगी। भारत का यह तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और भारत की शान है।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आस्था का प्रतीक है यह समय उन शहीदों के बलिदान को याद करने का है जिन्हांने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 



रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री मदन दिलावर, नारायण सिंह देवल, पूर्व सांसद नाराायण पंचारिया, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर किशन लड्डा, पूर्व राजसिको चैयरमेन मेघराज लोहिया, पब्बाराम विश्नोई, हमीर सिंह भायल, भैराराम सियोल, उपेन्द्र दवे, नरेन्द्र्र कच्छवाह, राजेन्द्र बोराणा, कानराज मोहनोत, अतुल भंसाली, संगीता सोलंकी, इन्द्रा राजपुरोहित, शशिप्रकाश प्रजापत, देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, नरेश सुराणा, राजेन्द्र बोहरा, सुभाष गहलोत, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दैया, चैनसिंह इन्दा, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, विजय राजोरिया, अमिता गहलोत, अल्का थामेत, अशोक व्यास, अचल सिंह मेड़तिया, वरूण धाणदिया, विकास चाण्डा, राजेन्द्र कुमार गहलोत, मनी परिहार, सुरेश भाटी, सुनिल कुमार भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्र राज सिंघवी, माधोसिंह, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, हेमंत जायनानी, ताराचंद गहलोत, नाथूसिंह राठौड़, डा. रविन्द्र परिहार, घनश्याम भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रैली मंे सम्मिलित हुए।