टोडाभीम में भाजपा मंडल कार्य समिति की हुई बैठक- केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने का कार्य

टोडाभीम;-
टोडाभीम में भारतीय जनता पार्टी मंडल टोडाभीम मंडल कार्य समिति की एक बैठक रविवार को हाई स्कूल के सामने बूथ संख्या 52 पर आयोजित हुई। मंडल कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता रवीना प्रेमराज ने की। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल के बारे में चर्चा की।
साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के बारे में चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओ को एकजूट होकर कार्य करने तथा कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद अमित पारीक, शिभुराम मीणा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ,शक्ति केंद्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, पूर्व जिला महामंत्री भीम सिंह राजावत एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, मोर्चा अध्यक्ष राजेश बसवाल ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी आईटी प्रकोष्ठ राजू चौबे , मनोज सोनी, कन्ना चौधरी मोहन जागा,जगदीश जोशी, मक्खन बसवाल, गजानंद स्वामी ,राजू जागा, प्रकाश वैद्य जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।