जैसलमेर से मुंबई और बैंगलुरु की हवाई सेवा बंद जानिए क्या है कारण

जैसलमेर:- जैसलमेर में 31 अक्टूबर से शुरू हुई मुंबई और बैंगलुरु की हवाई सेवाएं रविवार से बंद हो गई हैं। हवाई सेवाओं का संचालन कर रही स्पाइस जेट ने दोनों जगहों से हवाई सेवाओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल कंपनी ने ऑपरेशनल रीजन का हवाला देते हुए मुंबई और बैंगलुरु दोनों स्थानों से 23 जनवरी से हवाई सेवाओं का संचालन बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही जगहों से स्पाइसजेट को यात्री नहीं मिल रहे थे और यात्रीभार की कमी की वजह से कंपनी ने ये डीसीजन लिया है। मुंबई और बैंगलुरु दोनों जगहों से हवाई सेवाएं बंद होने से फिल्म शूटिंग के लिए जैसलमेर आने वाले और पर्यटन बीजनेस से जुड़े लोगों में निराशा है।
यात्री भार कम की वजह से बंद
31 अक्टूबर से जैसलमेर चार शहरों से हवाई सेवाओं से जुड़ा था जिसमें बैगलुरु को पहली बार सीधी फ्लाइट के साथ जोड़ा गया था। इस फ्लाइटस के शुरू होने के बाद से ही मुंबई और खासकर बैंगलुरु से यात्री बहुत कम संख्या में आ रहे थे।
रही सही कसर कोरोना ने पूरी कर दी। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु कि फ्लाइट हफ्ते में चार दिन ही चलती थी मगर उसमें भी यात्री बहुत कम आते थे। इस कारण बैंगलुरु फ्लाइट शुरू होने के बाद से ही 4 या 5 बार ही फ्लाइट रन की है।
यात्रियों के कारण पहले भी जो चुकी है बंद
मुंबई फ्लाइट भी यात्रियों की कमी की वजह से कई बार रद्द हुई है। इसलिए कंपनी ने आखिरकार इसको 23 जनवरी से बंद ही करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, हालांकि वे ऑपरेशनल रीजन बता रहे हैं, लेकिन असल कारण यही है कि स्पाइस जेट को इन दोनों फ्लाइट से यात्री नहीं मिल रहे हैं इसलिए बंद कर रहे हैं।
स्पाइस जेट ने 31 अक्टूबर से जैसलमेर को चार शहरों से हवाई सेवाओं के माध्यम से जोड़ा था। पिछले कई दिनों से ऑपरेशनल रीजन के कारण कंपनी ने मुंबई और बैगलुरु की फ्लाइट को 26 मार्च तक के लिए बंद करने का निर्णय किया है।