जेल के कैदियों की आपस में मारपीट

जैसलमेर:- जैसलमेर जिला कारागार में 4 कैदियों के आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में कैदियों को चोटें भी आईं। जैसलमेर जेल में ही ड्यूटी डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चारों कैदी जिनमें झगड़ा हुआ वे सब हत्या के मामलों में जेल में बंद हैं। जैसलमेर केल के जेलर स्वरूप चारण ने बताया कि रात को करीब आठ बजे चारों कैदियों में झगड़ा हुआ जिसमें चारों को चोटें आई हैं, लेकिन चारों का इलाज करवा दिया है इतनी ज्यादा चोटें नहीं आई है। हमने सबके बैरक अलग-अलग कर दिए हैं।

टीवी देखने को लेकर हुआ झगड़ा

जैसलमेर जेल के जेलर स्वरूप चारण ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब कैदी टीवी देख रहे थे। इनमें से आवाज कम करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। गार्डों को जब जानकारी मिली तब उन्होंने बीच-बचाव करके उनको छुड़ाया। चार कैदी किशन, अनमोल, बुद्धाराम व भगवान सिंह आपस में लड़े थे। हमने चारों को अलग-अलग बैरक में डाल दिया है तथा उनका प्राथमिक इलाज करवा दिया है। ज्यादा गंभीर जैसी कोई बात नहीं है।

पूर्व में भी हो चुके है विवाद

जिला कारागार में पूर्व में भी कैदियों में इस प्रकार के विवादों के कारण आपसी झगड़ा और विवाद होता रहता है। कैदियों के आपसी तालमेल को केलर पहले भी खबरें आती रही है। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

Lalu Singh Sodha