पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मदिवस हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग

चुरू/जयपुर :-


पूर्व सीएम भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे 8 मार्च को राजे का जन्म दिवस है जन्म दिवस का कार्यक्रम इस बार 4 मार्च को सालासर धाम के दर्शन कर मनाया जाएगा।

8 मार्च को होली होने की वजह से इस बार जन्मदिवस का कार्यक्रम 4 मार्च को तय किया गया है।

दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस जनसभा में लाखों लोग इकट्ठे होंगे और राजे को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देंगे। सालासर धाम में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

इस जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संबोधित करेगी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अशोक परनामी ने अलग-अलग जिलों पर प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।


         (वसुंधरा राजे फाइल फोटो)

राजपुरोहित ने बताया कि सीमावर्ती बाड़मेर व जैसलमेर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देंगे। ऐसे में कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं 4 मार्च को राजे के जन्मदिन पर अधिक से अधिक संख्या में सालासर धाम पहुंच करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।


राजपुरोहित ने बताया कि सालासर बालाजी मंदिर से होगा गहलोत सरकार को 2023 चुनाव में उखाड़ फेंकने का शंखनाद

राजस्थान में गहलोत सरकार जनता से जो वादे करके सरकार बनाने में कामयाब हुई थी मगर 4 वर्ष बीतने को आए मगर अभी तक जनता के वादों पर गहलोत सरकार खरी नहीं उतरी ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे निरंतर सरकार के झूठे वादों के खिलाफ आम जन की आवाज को मुखर करती रही। और सालासर बालाजी मंदिर से आमजन को यह संदेश देगी कि राजस्थान में झूठे वादों से बने सरकार की उल्टी गिनती शुरू है। और इस बार अंतिम बजट में लोक लुभावनी और चुनावी घोषणा की गई है जो धरातल पर किसी भी प्रकार से नहीं उतरने वाली है। प्रदेश में भ्रष्टाचार श्रम सीमा को पार करके गया है।

प्रदेश की जनता 2023 विधानसभा में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

पिछले साल बूंदी जिले के केशोराय पाटन में राजे का बड़े स्तर पर जन्मदिवस समारोह आयोजित हुआ था।