राजस्थान
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय नरोत्तम लाल जोशी को विधानसभा में पुष्पाजंलि

जयपुर(विनोद टाटीवाल)।राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय नरोत्तम लाल जोशी को उनकी जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। विधानसभा कें सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह एवं स्वर्गीय जोशी के परिजनो सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरूषोतम शर्मा व विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।