पाली में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम

राजस्थान के पाली जिले में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है। किसानों का आरोप है कि जवाई बांध की जलवितरण बैठक जवाई बांध में होती है लेकिन इस बार प्रशासन ने किसानों को नजरअंदाज कर दिया।
राजस्थान के पाली जिले में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है। किसानों का आरोप है कि जवाई बांध की जलवितरण बैठक डाक बंगले पर न कर इस बार प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए इसे पाली जिला मुख्यालय पर की है। किसानों को नजरअंदाज किया है। इस कारण किसानों को आंदोलन करना पड़ा। किसानों का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर प्रशासन से वार्ता का इंतजार किया लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया। किसानों के जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस प्रशासन लगातार वाहनों को डायवर्ट करने का प्रयास कर रहा है।
अधिकारियों पर लगाए आरोप
बता दें जवाई बांध पूरा भर जाने के साथ ही किसानों और प्रशासन के बीच विवाद शुरू हो गया था। जहां किसान सिंचाई के लिए चार पाण के लिए 4300 एमसीएफटी पानी मांग रहे थे। जिला मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जवाई जल वितरण की बैठक का किसानों ने बहिष्कार कर दिया था। चार घंटे के इंतजार के बाद प्रशासन ने 4010 एमसीएफटी पानी किसानों की सिंचाई के लिए आरक्षति कर दिया। लेकिन किसान जिला मुख्यालय पर बैठक का विरोध करते रहे। महापड़ाव डाल दिया।
प्रशासन ने कहा, वार्त करने के लिए तैयार
किसान इस बात से नाराज है कि है कि बैठक पाली जिला मुख्यालय पर क्यों की गई। जबकि प्रशासनिक अधिकारी किसानों के रवैये को सही नहीं बता रहे है। अधिकारियों का कहना है कि किसान जितना पानी मांग रहे है उतना आरक्षित कर दिया गया। लेकिन उसके बावजूद महापड़ाव करना सही नहीं है। अगर किसी बात पर एतराज है कि है तो बैठक कर बताए। समाधान किया जाएगा।