डॉ. राजपुरोहित राजस्थानी अकादमी के सदस्य मनोनीत


जोधपुर :-  राजस्थानी भाषा-साहित्य के प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डाॅ. गजेसिंह राजपुरोहित को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादेमी बीकानेर की साधारण सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है।  


साहित्य अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने बताया कि डाॅ. गजेसिंह राजपुरोहित का अकादमी विधान की धारा 9 (क) 3 के तहत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रतिनिधि के रूप में मनोनयन किया गया है । डाॅ. राजपुरोहित जेएनवीयू के राजस्थानी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं बाबा रामेदव शोधपीठ के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। साहित्य के श्रेत्र में अनेक पुरस्कारों से पुरस्कृत डाॅ. गजेसिंह राजपुरोहित विगत 25 वर्षो से राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के आंदोलन से जुड़े हुए है । डाॅ. राजपुरोहित के मनोनयन पर राजस्थानी भाषा साहित्य के अनेक साहित्यकारों एवं विश्वविद्यालय शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।