राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत के मातृ शोक पर संवेदनाएं प्रकट की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर के निधन पर दुःख जताया है। राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से फोन पर बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय मंत्री शेखावत के माताजी के निधन की दुखद खबर सुनकर समूचे जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।


( गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर )

राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरदीप सिंह पुरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, परषोत्तम रुपाला, डॉ. जितेंद्र सिंह, अनुराग ठाकुर, जनरल वी.के. सिंह, राजीव चंद्रशेखर, नित्यानंद राय, प्रहलाद पटेल, अर्जुन राम मेघवाल, मध्यप्रदेश के मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गोवा के मुखमंत्री प्रमोद सावंत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां,  राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, सांसद रवि किशन,  सीपी जोशी, नरेंद्र खीचड़, निहालचंद मेघवाल, निशिकांत दुबे,  दुष्यंत सिंह, दीया कुमारी, स्वामी सुमेधानंद, भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, राहुल कसवा, पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व केंद्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ.हर्षवर्धन समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शेखावत की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।