राजनीति
हेमंत सोरेन कैबिनेट ने स्थानीय नीति 1932 तथा ओबीसी आरक्षण समेत 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
इसमें सबसे अहम प्रस्ताव 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव पारित करना है।
इसके अलावा ओबीसी को झारखंड में 27 परसेंट आरक्षण देने के फैसले पर भी मुहर लगायी गयी है।
आज झारखंड के लिए बहुत बड़ा दिन है।
झारखंड में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता को परिभाषित करने का प्रस्ताव पास हुआ। अब यह केंद्र को भेजा जाएगा।
आज कैबिनेट द्वारा 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति बनाने की घोषणा तथा ओबीसी को 27% आरक्षण के बाद, अब यह प्रस्ताव भाजपा के लिए यह परेशानी का विषय बनने वाला है।
इसके साथ ही सारे राजनैतिक समीकरण ध्वस्त हो चुके हैं। इस निर्णय का प्रभाव झारखंड की राजनीति पर, एक लंबे समय तक दिखाई देगा।