फुलेरा हुआ तुलसी मय तुलसी पूजन के साथ मनाया गया तुलसी दिवस

जयपुर -फुलेरा हुआ तुलसी मय 25 दिसम्बर को फुलेरा शहर में तुलसी पूजन दिवस पर आज 11000 दीपकों की जगमगाहट में श्री गणेश मंदिर प्रांगण में फुलेरा शहरवासियों ने महाआरती का अभूतपूर्व आयोजन किया गया।
माता तुलसी (वृंदा मां) के पुष्प पर दीपदान कर राष्ट्र की खुशहाली एवम् स्वस्थ भारत की प्रार्थना की!
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। आयुर्वेद में इसे जड़ी बूटी के रूप में भी परिभाषित किया गया है। तुलसी की पूजा से जहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रशन्न होते हैं, वहीं इसके वैज्ञानिक गुण भी इसे सबसे अलग रखते हैं।
तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। इसमें पारे की मात्रा होती है। तुलसी की पत्ती का नित्य सेवन करने से कई बीमारियों का नाश होता है। कहा जाता है तुलसी को नियमित रूप से जल अर्पित करने और पूजा करने से माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।