महाशिवरात्रि के दिन अपने दाम्पत्य जीवन में नए रंग भरें अंक ज्योतिष सिद्धार्थ एस कुमार के चमत्कारिक उपाय से

फेस्टिवल स्पेशल / सिद्धार्थ एस कुमार
महाशिवरात्रि पर्व का महत्व हिन्दू धर्म में किसी से छिपा नहीं है। भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग शिवरात्रि का पूरे साल भर इंतजार करते हैं। ताकि वो इस दिन भगवान शिव को अपनी पूजा अर्चना से खुश कर सकें। यही वजह है कि इस दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग जाती है। लोग शिव पर जलाभिषेक करने के लिए घंटों लाइनों तक में लगे रहते हैं। लेकिन यदि आप शिवरात्रि के बारे में अच्छे से नहीं जानते तो आज हम आपको शिवरात्रि के महत्व और कैसे इसे ज्यादा से ज्यादा फलदायी बनाया जा सकता है। इस बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
इस दिन है महाशिवरात्रि का पर्व
वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि का पर्व मार्च 2022 में है। जो कि 1 मार्च 2022 को शुरू होगा और 2 मार्च 2022 को समाप्त होगा। जबकि यदि हम समय की बात करें तो 1 मार्च को 3 बजकर 16 मिनट पर महाशिवरात्रि शुरू होगी और 2 मार्च को सुबह 10 बजे खत्म होगी। इस समय के दौरान आप मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सकते हैं।
महज एक लोटे जल से प्रसन्न हो जाते हैं भोले भंडारी
शिव भोले देवी देवताओं में सबसे ज्यादा अपनी दयालुता के लिए जाने जाते हैं। माना जाता है कि यदि कोई उनका भक्त सच्चे मन से एक लोटा जल भी उन्हें अर्पित कर देता है। तो उसकी वो हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। यही वजह है कि हर साल शिवरात्रि के दिन मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ये लोगों की भगवान भोले के प्रति आस्था ही है जो उन्हें मंदिर तक सुबह सवेरे खींच कर ले लाती है।
महाशिवरात्रि की रात होती है बेहद खास
माना जाता है रात के दौरान विवाह का सबसे शुभ योग बन रहा होता है। इसीलिए हमेशा विवाह रात के दौरान ही संपन्न होते हैं। मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण का मुहुर्त शादी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि कहा जाता है कि इसी रात को ही शिव और पार्वती माता का विवाह संपन्न हुआ था। पंचाग के मुताबिक जिस दिन फाल्गुन माह की मध्य रात्रि यानी निशीध काल में होती है। उसी दिन को ही हर साल महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन को सभी कामों के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए बहुत से लोग काम को शुरु करने के लिए महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं। साथ ही इस दिन लोग अपने दापंत्य जीवन में सुख पाने के लिए शिव और पार्वती की आराधना करते हैं। महाशिवरात्रि की रात में पार्वती स्वयंवर मंत्र का यथा संभव जाप करे। इस मंत्र के जाप से दांपत्य जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती हैं