पण्डित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा कंबल बैंक से जरूरतमंदों को मिल रहा है लाभ

सतना 31 दिसंबर। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र के मार्गदर्शन में सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जवाहर नगर स्टेडियम के सामने झोपड़ी बस्ती में, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं रैन बसेरा में जाकर ठंड से ठिठुरते हुए जरूरतमंदों को कंबल उड़ा कर ठंड से बचाने का कार्य सक्रियता के साथ किया जा रहा है। न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा जी ने कहा है कि कड़कड़ाती हुई ठंड में जब हम सब अपने घरों में रहते हैं, लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके पास फुटपाथ ही उनका रैन बसेरा है।ऐसे जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें ठंड से बचाने का कार्य पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा जारी है। हमारे न्यास के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को ढूंढ -ढूंढ कर उन तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहे हैं जो कि निरंतर जारी रहेगा। नर सेवा ही नारायण सेवा - यही हमारा नववर्ष 2022 का संकल्प है कि इस पूरे वर्ष हम लोगों की सेवा और पौधों की सेवा करेंगे। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं का यही संकल्प है ।आज वर्ष के अंतिम दिन शुक्रवार 31.12.2021 को सतना शहर में कड़ाके की ठंड है। इस मौक़े पर सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने नेह निकुंज कार्यालय बम्हनगवां में बड़ी संख्या में लोग आये।कार्यकर्ताओं ने जनता को खड़े हुए देखा कि कंबल बैंक में आने के लिए बुजुर्ग मातायें, बहनें आये है। बच्चे कंबल के लिए खड़े हैं तो न्यास के कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ही वहॉं पर कंबलों की व्यवस्था की । सभी आगंतुक माताओं बहनों बुजुर्गों को कंबल उपलब्ध करा दिए गये हैं। और निश्चित रूप पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास आज धन्य है कि वह ऐसे ही लोगों की सेवा कर पा रहा है। ज्ञातव्य हो कि इस कंबल बैंक से कोई भी ज़रूरत मंद व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर सायं चार से छह बजे कंबल प्राप्त कर सकते हैं।बाद में कार्यकर्ताओं ने रात्रि के समय सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहाँ बिना कपड़ों के जो भी लोग थे, उनको कंबल वितरित किए। अँधेरी पुलिया के पास में अनेक महिलाएँ बुजुर्गो माता एवं असहाय पुरुष पड़े हुए थे, जो सर्दी से बेहाल भी थे। न्यास के कार्यकर्ताओं ने उनको भोजन कराया एवं उन्हें गरम कंबल प्रदान किये। आज की सेवा के काम में श्री अभिनव त्रिपाठी रंजन, मनीषा सिंह, महेंद्र तिवारी, नीलम गुप्ता, प्रिया सिंह , कमलेश्वर अग्रवाल, अरविंद सिंह पप्पू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहकर कंबल वितरण में प्रमुख रूप से रहे।अभिनव त्रिपाठी ने अपील की है कि शहर के अन्य गणमान्य जन साथ में चलकर सेवा न्यास कार्यालय नेह निकुंज बम्हनगवां में प्रतिदिन 4 से 6 बजे सायं तक आयें व इस कार्यक्रम में सहयोग करें।यह वितरण कार्य निरंतर चलता रहेगा।