स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: रत्नेश पाण्डेय को सतना नगर निगम ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर

सतना शहर के पर्वतारोही एवं यूथ आइकॉन रत्नेश पाण्डेय को सतना नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। बताया गया कि बीते दिनों निगमायुक्त तन्वी हुड्डा द्वारा टाउन हॉल में हुए स्वच्छता कार्यक्रम में सर्टिफिकेट प्रदान कर आधिकारिक पुष्टि की थी। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह समेत शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।बता दें कि इसके पहले रत्नेश असम सरकार के पर्यटन मंत्रालय और इंदौर स्मार्ट सिटी के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं। पिछले वर्ष 25 किन्नरों के दल को हिमालय की चोंटी पर चढ़ाया था। साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए तिरंगा झंडा फहराया। कुछ माह पहले आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा सरकार की ओर से माउंट यूनाम पर्वत बच्चो के दल को लेकर पहुंच थे। तब पर्वतारोहण अभियान के तहत 25 बालक, 25 बालिका और 25 दिव्यांगजनों को हिमालय के शिखर पर चढ़ाया था। तब रत्नेश के नेतृत्व वाला दल 10 दिन में 20,300 फीट ऊंचे पर्वत को फतह किया था।