भीम आर्मी जिला छिंदवाडा द्वारा मनाया गया बिरसा मुंडा जयंती

छिंदवाडा/ मध्य प्रदेश :- देश एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है , और आज आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा जी का जन्म दिवस है भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा पूरे प्रदेश में आदिवासी दिवस के रूप मनाती है इसी सन्दर्भ में भीम आर्मी जिला छिंदवाडा द्वारा बिरसा मुंडा जयंती (आदिवासी दिवस) रैली निकाल कर और बिरसा मुंडा के छाया चित्र में पुष्प चढ़ाकर मनाया गया भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सचिन सहारे ने बताया कि बिरसा मुंडा एक क्रांतिकारी थे इनके पास गुरिल्ला सेना थी ।
भारत को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता आंदोलन में कई महान नायक पैदा हुए जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी कुरबानी दी। ऐसे महान नायकों में बिरसा मुंडा भी शामिल है। जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत का बिना डरे खुलकर डटकर सामना किया। बिरसा ने अपनी बुलंद आवाज से हजारों जनजातीय लोगों को इकट्ठा किया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा बिरसा मुंडा नाम उस जीती जागती मिसाल का उदाहरण है जिसने तमाम सुविधाओं के अभाव में कठिन से कठिन परिस्थिति में ब्रिटिश हुकूमत की तानाशाही को अस्वीकार कर उनके खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका और अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बिरसा मुंडा ने बिहार और झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी जिला प्रभारी विनीत पाटिल नगर अध्यक्ष आनंद वाल्मीकि , जिला महासचिव विनोद पटेलिया , अन्य ब्लाकों के अध्यक्ष व कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित थे ।