संदीप किशोर बने NSUI सोशल मीडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी

संदीप किशोर बने NSUI सोशल मीडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की सोशल मीडिया टीम में एक नई जिम्मेदारी बिहार के औरंगाबाद निवासी संदीप किशोर को सौंपी गई है। इस संबंध में छात्र संगठन ने एक सूची जारी की है।
NSUI के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं कांग्रेस नेता संदीप किशोर को NSUI सोशल मीडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। NSUI के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी किए गए पत्र में संदीप किशोर को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें उन्हें सोशल मीडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप किशोर लगातार बिहार और झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित में लड़ाई लड़ते रहे हैं और उनकी आवाजों को उठाते रहे हैं। संदीप किशोर मुख्य रूप से रफीगंज प्रखंड के फदरपुरा गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले भी वो राष्ट्रीय कन्वीनर के पद पर थे।