देश - दुनिया
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने दिल्ली निवास पर ध्वजारोहण कर नए भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया

दिल्ली/ जोधपुर-
गणतंत्र दिवस पर अपने दिल्ली निवास पर ध्वजारोहण किया।
भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भारतीय नागरिकता की सशक्तता के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपने दिल्ली निवास पर ध्वजारोहण कर नए भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस दौरान मंत्री शेखावत ने देश के महापुरुषों विशेषकर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मरण किया, जिन्होंने अनेकता को एकता व समता में परिवर्तित करने की अवधारणा से देश को एकीकृत बनाए रखने का मार्ग रचा। मंत्री शेखावत ने 73वें गणतंत्र दिवस की असंख्य बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं दुनिया का सबसे सौभाग्यशाली व्यक्ति हूं - मैं भारतीय गणतंत्र का नागरिक हूं"। उन्होंने कहा कि गणतंत्र हमारी संप्रभुता का प्रतीक है।