अभिनेत्री अमृता अरोड़ा और करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव, दोनों ने तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, कई पार्टियों में हुई शामिल

अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा सोमवार को कोराना पॉजिटिव पाई गई। हाल ही में दोनों कोविड प्रोटोकॉल तोड़ते हुए कई पार्टियों में शामिल हुई थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों घर पर ही आइसोलेट है और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की सलाह पर है उनको इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी ने उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने के आदेश दिए हैं। बीएमसी अब उन सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।
पिछले दिनों करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ भी पार्टी करते हुए देखी गई थी। पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थी। पार्टी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर रखी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 दिन पहले करीना कपूर और अमृता करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थी। उस दौरान उनकी बहन करिश्मा भी मौजूद थी। करण ने यह पार्टी ‘कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर रखी थी।
करीना इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थी। उनकी पॉजिटिव आने के बाद से फैंस काफी परेशान है। इससे पहले काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी उनकी भी हालात स्थिर है और वह घर पर क्वारंटीन है। साथ ही आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी उन्होंने खुद की लापरवाही स्वीकार करते हुए अपने फैंस से सावधानी बरतने की अपील की थी।